क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के बजरिया / छौड़ादानो एवं बनकटवा प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहाँ यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को अधिक कीमतों पर खाद खरीदनी पड़ती है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उपरोक्त प्रखण्डों में यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?