क्या मंत्री, विधि विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर में अवस्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बूढ़ा नाथ मंदिर एवं मंदिर स्थित शिवगंग जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है,2. क्या यह बात सही है कि मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को उक्त स्थान पर समुचित व्यवस्था के आभाव में काफी कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त शिवगंग एवं मंदिर परिसर में आनेवाले भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ एतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?