क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखंड पुनपुन के ग्राम-पंचायत पोठही वार्ड न० 11, में अनुसूचित जाति के टोला में 100 के० वी० का ट्रांसफार्मर है;2. क्या यह बात सही है कि 300 घर की आबादी पर यह एक मात्र ट्रांसफार्मर है, जिससे सही तरीके से बिजली नही मिल पाता है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर बार बार जल जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम पंचायत में 100 के० वी० के स्थान पर 200 के0 वी० क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?