क्या मंत्री पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड स्थित तपोवन के पर्यटक स्थल पर्यटन विभाग की सूची में शामिल होने के बावजूद आज तक समग्र जीर्णोद्धार एवं विकास योजना से वंचित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल पर पक्की संपर्क सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पर्यटक सूचना केंद्र एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है,3. क्या यह बात सही है कि सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 में तपोवन उक्त के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के साथ एक दिवसीय वराहिक तपोवन महोत्सव को दो दिवसीय कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?