क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत मुरलीगंज प्रखंड के पंचायत जीतापुर के वार्ड नं0-04 में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति पोल के जगह बाँस के खुटे पर की जा रही है,यदि हाँ तो सरकार कब तक बाँस के बदले पोल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?