क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बख्यितयारपुर प्रखंड में अतिप्राचीन मंदिर ‘‘माँ जगदम्बा नरौली धाम, करौटा धाम’’ स्थित है,2.क्या यह बात सही है कि उक्त धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने तथा यात्री शेड, धर्मशाला, सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा हेतु गार्ड की व्यवस्था की जाय,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से उक्त स्थानों पर निर्माण कराने के साथ ही पर्यटन स्थल घोषित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?