क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत सुपौल प्रखंड के धोबीयाही पोखर वीणा पंचायत वार्ड न0-09 तथा किशनपुर प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग-57 टोला प्लाजा से दक्षिण एवं सरायगढ़-निर्मली रेल खंड से उत्तर सालो भर जल भरा रहता है तथा पर्यटन की दृष्टि से काफी उपयुक्त है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त जलाशय/पोखर को पर्यटन के हिसाब से सुन्दर तथा नौका बिहार कराने योग्य बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?