क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही हैं कि दरभंगा जिलान्तर्गत प्रखंड केवटी के पंचायत लालगंज अंतर्गत 81 एकड़ में स्थित बाढ़ पोखर सरकारी उपेक्षा के कारण चारो तरफ प्रदुषण से इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मडराने लगे हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त ऐतिहासिक बाढ़ पोखर को पिकनिक, बोटिंग और सैलानियों के आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?