1. क्या यह बात सही है कि BPSC/BSSC/BTSC के एक विज्ञापन (भर्ती परीक्षा) से किसी सेवा संवर्ग में नियुक्त सेवकों की आपसी वरीयताक्रम नियुक्ति तिथि क्रम में नहीं बल्कि अनुशंसासूची के मेधाक्रम में निर्धारित होती है;2. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला में लिपिक संवर्ग में नियुक्त सेवकों की आपसी वरीयता (क्रम-39 से 49) मेधाक्रम के अनुसार नहीं बल्कि योगदान/नियुक्ति की तिथि के आधार पर की गयी है;3. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के लिपिकों की वरीयताक्रम-46 एवं 47 के योगदान की तिथि समान है, परन्तु मेधाक्रम 38 की वरीयता मेधाक्रम 36 के ऊपर है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त लिपिकों की वरीयता सूची में त्रुटिनिराकरण कर संशोधित वरीयतासूची का प्रकाशन कबतक कराने का विचार रखती है |