क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत भागलपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न थानों में वर्षों से जब्त हजारों वाहनों की ससमय निलामी एवं निस्तारण के अभाव में जब्त वाहन खुले में जर्जर हो जाते है साथ ही थाने के आसपास सरकारी भूमि में जाम की स्थिति के साथ सार्वजनिक अव्यवस्था से कार्यो में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ;(2) क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा एक समय सीमा के अन्दर वाहनों का निस्तारण निलामी के माध्यम से कराये जाने का प्रावधान है, जिसका पालन ससमय नहीं हो पा रहा है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार भागलपुर के विभिन्न थानों में जब्त वाहनों को नियमानुसार निलामी के माध्यम से निस्तारण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?