क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखंड के अलताबाड़ी पंचायत के कोइमारी कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं की गयी है, जिसके कारण कब्रिस्तान की जमीन का अतिक्रमण और पशु चारागाह बना हुआ है, यदि हाँ तो सरकार कब्रिस्तान की अतिक्रमित जमीन से मुक्ति हेतु कब्रिस्तान की घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?