क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहाट तथा पलासी प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र नहीं है जिसके कारण उक्त प्रखंड क्षेत्रों में आगजनी होने पर काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में अग्निशमन केंद्र खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?