क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जोकीहाट में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उक्त प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कनीय चिकित्सा पदाधिकारी को बनाया गया है जबकि उक्त प्रखंड के अन्य अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त चिकित्सा पदाधिकारी से वरीय चिकित्सा पदाधिकारी पदस्थापित हैं जो कि विभागीय नियम का उल्लंघन है,यदि हां तो सरकार कब तक विभागीय नियम का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जोकीहाट में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?