क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहाट तथा पलासी प्रखंड के विद्युत उपभोक्ताओं को विगत दो माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिसकी शिकायत उक्त उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय अभियंताओं को करने पर भी कोई समाधान नहीं किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है, यदि हाँ तो सरकार कब तक दोषियों पर कार्रवाई करते हुए उक्त प्रखंडों के उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत आपूर्ति तथा लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?