क्या मंत्री ,उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि राज्य के 38 जिलों में 211 नवसृजित राजकीय महाविद्यालयों में पठन-पाठन 1जुलाई 2026 से संचालित करने का निर्णय लिया गया था, परन्तु उक्त निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक उक्त महाविद्यालयों में पठन-पाठन चालू नहीं किया गया है जिससे उक्त महाविद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है,यदि हाँ तो सरकार कब-तक उक्त महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?