क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र सहित बिहार की सीमाओं पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में ड्रग्स (नशीले पदार्थों) का अवैध कारोबार और इसका चलन अत्यधिक बढ़ गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिले के शिक्षण संस्थानों के आसपास ड्रग्स माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है और स्थानीय स्तर पर कड़े पुलिसिया हस्तक्षेप की कमी के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कहलगांव सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष एंटी-ड्रग्स टास्क फोर्स का गठन एवं दोषियों पर कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है? हाँ, तो कब तक? नहीं, तो क्यों?