क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के इसुआपुर अंचल के पंचायत छपिया, जयथर एवं चकहन पंचायत के ग्राम- गोविन्दापुर तथा अगौथर सुन्दर पंचायत के ग्राम- अफजलपुर एवं महुली तरैंया थाना से संलग्न है एवं इसुआपुर थाना के केरवां, चकहन पंचायत के गॉव अमरदह, शामकौडिया, सिसवा तथा चकहन, आतानगर पंचायत के ग्राम गोहा एवं गंगोई एवं अगौथर सुन्दर पंचायत के ग्राम अगौथर नन्दा, अगौथर सुन्दर, इसुआपुर थाना क्षेत्र में आते है, इन पंचायतों के गॉवों की दूरी अपने अपने थाना से लगभग 10 किमी0 की है जिससे पुलिस को अपराध नियंत्रण में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार इसुआपुर अंचल के जयथर, छपिया, केरवां, चकहन, एवं अगौथर सुन्दर को दोनों थानों इसुआपुर एवं तरैंया से पृथक करते हुये नया थाना शामकौड़िया बाजार पर निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?