क्या मंत्री,उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे-1- क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड स्थित सुपौल बाजार के अफजला में सुपौल बाजार खादी ग्राम संघ एक ऐतिहासिक संस्था है, जिसकी स्थापना सन 1944 में भारतीय चरखा संघ के अधीन हुई थी;2 - क्या यह बात सही है की पिछले कई दशक से इस संस्था की संरचना अत्यंत जर्जर हो चुकी है और लगभग 2 एकड़ में अवस्थित इस संस्था की जमीन धीरे-धीरे अतिक्रमित होती जा रही है;3 - यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इसके सरंक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं के पुनर्निर्माण का विचार रखती है, यदि नहीं तो क्यों?