क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत पुलिस अनुमंडल झाझा वर्ष 2009 से संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि स्थापना के लगभग 15 वर्षों के बाद भी पुलिस अनुमंडल झाझा का अपना कार्यालय भवन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के लिए आवास नहीं है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक पुलिस अनुमंडल झाझा का कार्यालय भवन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के आवास का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?