क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि छपरा शहर के मुख्य मार्गों पर अनियंत्रित अतिक्रमण और ई-रिक्शा की अत्यधिक संख्या के कारण प्रतिदिन घंटों भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहता है, जिससे एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी फंसी रहती हैं;2. क्या यह बात सही है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और ट्रैफिक पुलिस चौकियों का अभाव है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 'ट्रैफिक लाइट सिस्टम' कब तक लागू कराने का विचार रखती है , नही तो क्यों ?