क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत छपरा विधानसभा क्षेत्र की साढ़ा पंचायत के ग्राम प्रभुनाथ नगर एवं साढ़ा में हाउसिंग बोर्ड की भूमि एवं आवासीय परिसर पिछले कई दशकों से जर्जर एवं उपेक्षित अवस्था में पड़े हुए हैं जिसके कारण स्थानीय बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा सरकारी संपत्ति भी अनुपयोगी बनी हुई है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त परिसर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?