क्या मंत्री शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के पत्रांक 2424, दिनांक 08.09.2025 द्वारा श्री गौतम प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी, लहलादपुर, सारण का विशेष परिस्थिति में दरियापुर प्रखंड में कार्य करने का निर्देश दिया गया था; फिर भी अभी तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त अनियमितता की जांच कर कारवाई कराना चाहती है, नही तो क्यों?