क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला मुख्यालय स्थित छपरा सदर अस्पताल पर जिले की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आश्रित है, किंतु ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और अत्याधुनिक जांच उपकरणों की उपलब्धता नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त सदर अस्पताल में स्वीकृत पदों के विरुद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी तथा महिला चिकित्सकों (Gynecologists) के नही होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिला मरीजों को समुचित उपचार के लिए निजी अस्पतालों या पटना रेफर होने को मजबूर होना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार छपरा सदर अस्पताल को 'मॉडल अस्पताल' के रूप में विकसित करते हुए आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं महिला चिकित्सकों की स्थाई प्रतिनियुक्ति कराने एवं खंड में वर्णित सुविधाएँ उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो यह कब तक, नहीं तो क्यों?