क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने पत्रांक 62/गो० दिनांक 05.08.2025 से जिले के अंदर पदस्थापित शिक्षकों (विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापक) का जिला स्तरीय स्थानांतरण हेतु जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति को निर्देश दिया था;2. क्या यह बात सही है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई विभागीय समीक्षात्मक बैठक के पश्चात अपने पत्रांक 140/गो० दिनांक 10.12.2025 से जिले के अंदर पदस्थापित शिक्षकों (विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापक) को जिला स्तरीय स्थानांतरण हेतु जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति को छात्र-शिक्षक अनुपात को दृष्टिपथ रखते हुए स्थानांतरण करने हेतु निर्देश दिया था;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार मधुबनी जिले में उक्त पत्रों के आलोक में कितने विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापकों को जिला स्तरीय स्थानांतरण किया है, नहीं तो क्यों?