क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि छपरा विधान सभा क्षेत्र के रिविलगंज प्रखंड के इनई ग्राम में सिंथेटिक वॉलीबॉल खेल मैदान का निर्माण एवं राजपूत उच्च विद्यालय के प्रांगण में एथलेटिक्स खेल मैदान की अत्यंत आवश्यकता है; यदि हाँ, तो सरकार उपर्युक्त खेल मैदान निर्माण को कब तक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?