Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2177Starred Question Listed

सीटों की स्वीकृति

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे  किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र  के बरोैनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित+2 विद्यालय मिर्जापुर चाँद (विद्यालय कोड-84112) संचालित है, जिसमें इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में 120, कला  संकाय में 120  एवं वाणिज्य संकाय में 120 सीटें, कुल 360 सीटें स्वीकृत हैं;2.क्या यह बात सही है कि वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा में उक्त विद्यालय से लगभग 600 छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए है, परन्तु इंटरमीडिएट के विज्ञान एवं कला संकाय में कुल 240 सीटें ही उपलबध् है एवं वाणिज्य संकाय में छात्रों की रूचि नगण्य होने के कारण प्रतिवर्ष सैकड़ों उत्तीर्ण छात्र अपने ही विद्यालय में विज्ञान और कला संकाय में नामांकन से वंचित रह जाते है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त +2 विद्यालय के इंटरमीडिएट में विज्ञान एवं कला संकाय में 120-120 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति प्रदान कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117