क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कालेज,भागलपुर सहित तीन इंटरस्तरीय कालेजों को NCMEI, Govt. Of India द्वारा अल्पसंख्यक संस्थान घोषित किया जा चुका है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त संस्थानों द्वारा वर्ष-2024 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शिक्षा विभाग, बिहार में अल्पसंख्यक संस्थान घोषित करने हेतु आवेदन दिया गया है, लेकिन उक्त विभाग द्वारा अब तक उक्त संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित नहीं किया गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कब तक मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज, भागलपुर सहित उक्त संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?