क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि खुसरूपुर स्थित प्राचीन श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथधाम में प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जाता है, यदि हाँ तो क्या सरकार इसे राजकीय महोत्सव के रूप में प्रति वर्ष आयोजित कराने एवं आयोजन हेतु प्रति वर्ष 10,00000/- रू (दस लाख) का अनुदान सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं, तो क्यों?