Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2149Starred Question Listed

विद्यालय भवन निर्माण लंबित

श्रीमती अश्वमेध देवी (133) (समस्तीपुर ) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह  बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत समस्तीपुर प्रखंड के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य B.S.E.I.D.C. के संवेदक द्वारा वर्ष 2021 में प्रारंभ किया गया था?2. क्या यह बात सही है कि कई वर्षों के उपरांत भी उक्त विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं किया गया है, जिसके कारण विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इसकी जाँच कराकर  उत्तरदायी एजेंसी/संवेदक के विरुद्ध  कार्रवाई के साथ उक्त विद्यालय भवन निर्माण कार्य को कबतक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्रीमती अश्वमेध देवी (133) (समस्तीपुर )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
ASHWAMEDH DEVI (133)
ASHWAMEDH DEVI (133)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Samastipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village + Post - Mathurapur Police Station - Warisnagar District - Samastipur