क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा विशिष्ट शिक्षकों के प्रोन्नति संबंधित पत्र (पत्रांक -4207 दिनांक 22/11/2025) निर्गत किया गया है किंतु जहानाबाद, गयाजी, सहित अन्य जिलों में अभी तक उक्त पत्र के अनुपालन में किसी भी तरह का कदम जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा नहीं उठाया गया है ; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त पत्र के अनुपालन कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों?