Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2094Starred Question Listed

भवन निर्माण

श्रीमती छोटी कुमारी (118) (छपरा ) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा जिन पंचायतों में उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं थे, वहां मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित किए गए और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है;2.क्या यह बात सही है कि भवन के अभाव में इन विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव बना हुआ है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार ऐसे भवन विहीन विद्यालयों को दो शिफ्ट में संचालित कराने तथा नए भवन निर्माण की कोई ठोस योजना बनाना चाहती है,  हाँ तो कब-तक, नही तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्रीमती छोटी कुमारी (118) (छपरा )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
CHHOTI KUMARI (118)
CHHOTI KUMARI (118)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Chhapra-Saran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village+Post-Bhagwanpur, Thana-Parsa, District-Saran Pin-841219