क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करें किः-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सुप्पी प्रखंड के ससौला मघ्य विद्यालय में कक्षा 01 से 08 तक की पढ़ाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि कंडिका (1) वर्णित विद्यालय में छात्रों की संख्या की अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन नहीं होने के कारण एवं बुनियादी ढॉचा अपर्याप्त रहने के कारण विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मघ्य विद्यालय ससौला में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन एवं बुनियादी ढ़ाचों का निर्माण कराकर पठन-पाठन का कार्य सुचारू से चलाने का विचार रखती हैै, नहीं तो क्यों?