क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1 . क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत नगर परिषद झाझा एवं उसके आस-पास एक भी उच्च स्तरीय स्टेडियम नहीं होने से सरकार की बच्चों को खेलों के प्रति जागृत करने की योजना “खेलों इंडिया” का लाभ यहां के बच्चें नहीं उठा पा रहे है;2 . क्या यह बात सही है कि नगर परिषद झाझा के चरघरा में मौजा- चरघरा, थाना नं0- 3/17, खाता-110, खसरा-18/1528, रकवा-4.67 डी0 जमीन परती (उपलब्ध) है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार बच्चों के हित में उक्त खाली जमीन पर एक उच्चस्तरीय स्टेडियम निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?