क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत सागर पंचायत के सागर गांव में एक भी विद्यालय नहीं है जिससे इस गांव के बच्चों को पठन पाठन के लिए 2 किमी दूर सागर मठिया जाना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार सागर ग्राम में प्राथमिक विद्यालय स्थापना कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों?