क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला का मेहसी लीची उत्पादन में अग्रणी है एवं यहाँ हर वर्ष स्थानीय स्तर पर लीचीपुरम उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय लीचीपुरम उत्सव का आयोजन होता है, जिसमें हजारों लोग सम्मिलित होते हैं;2. क्या यह बात सही है कि लीचीपुरम उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं अपितु चंपारण की पहचान, किसानों की मेहनत और बिहार की समृद्ध कृषि परंपरा का उत्सव है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मेहसी में हर वर्ष सरकारी स्तर पर लीचीपुरम महोत्सव का आयोजन कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं, तो क्यों?