क्या मंत्री ,शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत चकिया नगर परिषद् वार्ड 5, घंघटी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर है एवं किसी भी समय ध्वस्त होने कि स्थिति में हैं; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय भवन का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है ;नहीं ,तो क्यों?