क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करें कि क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत इसुआपुर प्रखंड के उत्क्रमित मघ्य विद्यालय, फेनहरा (छपिया) में जर्जर भवन एवं पेयजल जैसी मूलभुत सुविधाओं का अभाव होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में पिछले10 वषों से कठिनाई होते आ रही है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण एवं पेय जल जैसी मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?