क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिले के बरौली एवं मांझा में डिग्री महाविद्यालय नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक गोपालगंज जिले के बरौली एवं मांझा में डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है?