क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दावथ प्रखंड के दावथ पंचायत, ग्राम दावथ में +2 उच्च विद्यालय स्थापित नहीं है वर्तमान में यहाँ स्थित मध्य विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, मध्य विद्यालय की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार मध्य विद्यालय, दावथ के परिसर में +2 उच्च विद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?