क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में एक भी सरकारी डिग्री काॅलेज संचालित नहीं है, जबकि यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत एवं जनसंख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण है;2. क्या यह बात सही है की सरकारी डिग्री काॅलेज के अभाव में इस विधानसभा क्षेत्रा के छात्रा-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूरस्थ प्रखंडों अथवा अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, समाजिक एवं शैक्षणिक कठिनाइयाँ का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दिनारा विधानसभा क्षेत्रा में एक सरकारी डिग्री काॅलेज की स्थापना कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?