Back to Legislative Questions Repository
Q.No 20Starred Question Listed

डिग्री कॉलेज की स्थापना

श्री आलोक कुमार सिंह (210) (दिनारा ) उच्च शिक्षा विभाग 3 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज संचालित नहीं है, जबकि यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत एवं जनसंख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण है;2. क्या यह बात सही है की सरकारी डिग्री कॉलेज के आभाव  में इस विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूरस्थ प्रखंडों अथवा अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार दिनारा विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
3 फरवरी 2026
Member
श्री आलोक कुमार सिंह (210) (दिनारा )
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
ALOK KUMAR SINGH (210)
ALOK KUMAR SINGH (210)
Party
National People's Front
Constituency
Dinara-Rohtas (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Baghini, Post- Harnathpur, Thana- Mohania, District- Kaimur Bhabua, Pin- 821109