क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मोतीपुर प्रखण्ड के बर्जी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय, महवल जो वार्ड नं0-6 में स्थित है, के विद्यालय भवन का कार्य 50 प्रतिशत जो 6 वर्ष पूर्व किया गया है को अधूरा कार्य छोड़कर संवेदक भाग गया है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य कब तक पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?