क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मोतीपुर प्रखण्ड में स्थित जीवछ महाविद्यालय, महमदपुर में 6 हजार से अधिक छात्र /छात्राओं को इंटर से स्नातक तक तीन भवनों में पढन-पाठन कराया जाता है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में छात्र के अनुपात में 15 अतिरिक्त वर्ग क़क्ष नहीं रहने के कारण पठन-पाठन प्रभावित होता है ;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त महाविद्यालय में 15 अतिरिक्त वर्ग क़क्ष (भवन) का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?