क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : -1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मोतीपुर प्रखण्ड में महवल से कोरीगाँवा एवं ढिकहाँ से बरदही पुल तक सड़क विगत 10 वर्षो से जर्जर होने के कारण आम जनता एवं छोटे तथा बड़े वाहन को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?