क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत रामपुर प्रखंड में छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई महिला महाविद्यालय नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि महिला महाविद्यालय के अभाव में उक्त प्रखंड के छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है जिसके कारण वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?