क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत भभुआ प्रखंड के रूपपुर पंचायत के हरिहरपुर गांव के समीप विद्युत उपकेंद्र नहीं होने से दर्जनों गांव ऊर्जा संकट का शिकार हो रहे है तथा आमजन आवश्यक कार्य से वंचित हो रहे है, यदि हाँ तो क्या सरकार भभुआ प्रखंड के रूपपुर पंचायत के हरिहरपुर गांव के पास विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो, क्यों?