क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत रामपुर प्रखंड के ग्राम वर्ली तथा ग्राम अहिरांव में पक्की सड़क एवं नाली न होने के कारण ग्राम वासियों तथा राहगीरों को सालों भर आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है, यदि हाँ, तो सरकार रामपुर प्रखंड के ग्राम वर्ली तथा ग्राम अहिरांव में पक्की सड़क के साथ पक्की नाली निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?