क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के भभुआ शहर के मध्य में अवस्थित चमन लाल का पोखरा में कचरा भरे होने के कारण शहर का वातावरण दूषित हो रहा है ,यदि हाँ तो सरकार कबतक चमन लाल के पोखरे को मिथिला हाट झंझारपुर की तरह विकसित करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?