क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग में खगड़िया जिला सहित अन्य जिलों में प्रमंडल संवर्ग के लिपिकों की सीधी नियुक्ति तीन दशकों से नहीं हुई है, जिसके कारण प्रमंडल संवर्ग में जिलों में लिपिकों की घोर कमी है और उनका काम भी शिक्षकों को करना पड़ रहा है, जिससे इसका दुष्प्रभाव शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार अन्य विभागों की तरह शिक्षा विभाग में भी खगड़िया जिला सहित अन्य जिलों में लिपिकों की सीधी नियुक्ति करना चाहती हैं, नहीं तो क्यों?