क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा के भरतखंड में बावन कोठी तिरपन द्वार 70 प्रकार की ईटों, कत्था चूना एवं सुर्खी के मिश्रण से बना छः एकड़ से ज्यादा में फैला एक ऐतिहासिक स्थल है;क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं किन्तु पर्यटकीय सुविधा के अभाव में पर्यटकों को काफी कठिनाई होती है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक बावन कोठी तिरपन द्वार का जीर्णोधार करते हुए पर्यटकीय सुविधा बहाल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों;